गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।गरियाबंद द्वारा विधायक रोहित साहू विधानसभा क्षेत्र राजिम को 22 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य बातें 2021 की लंबीत राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी का पृथक से कोड बनाकर जनगणना करना 2 दिसंबर 2022 को पारित आरक्षण विधेयक पर महामहिम राज्यपाल का हस्ताक्षर करना, मंडल कमीशन की सभी अनुशंसाओं को पूर्णत लागू करना, 27ः आरक्षण को सभी राज्यों में समान रूप से लागू किया जाना एवं ओबीसी आरक्षण को अध्यादेश पारित कर संविधान की नवमी अनुसूची में शामिल किया जाना, उच्च शिक्षा विभाग में पदोन्नति में धांधली की जांच किया जाना, ओबीसी के छात्रों को एससी-एसटी के समान छात्रवृत्ति मिलना, सभी शाला में कृषि संकाय संचालित किया जाना पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत पार्षद निकाय अध्यक्ष में ओबीसी को जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण दिया जाना 2024-25 मैं धान की कीमत 3217 रू समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाना आदि मांगों की ज्ञापन सौंपा गया जिसमें ओबीसी जिला उपाध्यक्ष खोमन सिन्हा मनहरण सिन्हा एवं समस्त ओबीसी महासभा जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
