छुरा (गंगा प्रकाश):– छत्तीसगढ़ के विलुप्तप्राय खेलों को सहेजने हेतु शासन के महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक पांच चरणों में आयोजित किया गया है। द्वितीय चरण में क्लस्टर स्तरीय मुकाबला गांधी मैदान गरियाबंद में सम्पन्न हुआ। ओलंपिक खेल के सभी मुकाबलों में छुरा नगर का बादशाहत कायम रहा। एकल खेलों के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़, बिल्लस, भंवरा, रस्सीकुद, कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल किये। फुगड़ी, लम्बी कूद में द्वितीय पायदान पर रहे। वर्ष 18 से 40 आयु वर्ग में फुगड़ी, बिल्लस, गेड़ी दौड़, रस्सी कूद, कुश्ती में अव्वल रहे। 40 प्लस में भी 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गेडी दौड़, फुगड़ी, भंवरा, कुश्ती में बाजी मारी l सामूहिक खेलों के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में संखली, गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, खो खो, कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किये। द्वितीय वर्ग में बांटी, गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, कबड्डी के विजेता रहे। 40 प्लस में भी गिल्ली डंडा, संखली, लंगड़ी दौड़, बांटी, कबड्डी, पिट्ठूल, रस्साकस्सी और खो खो में पहले पायदान पर रहे। इस तरह सभी विधाओं को मिलाकर कुल 96 मुकाबलों में 55 मुकाबले में छुरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के हौसलाफजायी करने खेल मैदान पहुंचे मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दिया। जीत के पीछे छिपी मेहनत, जज्बे को आगे भी जारी रखने के लिए प्रेरित किए। खेल प्रशिक्षक, मार्गदर्शक, युवा मितान क्लब के अथक परिश्रम को भी सराहा। नगरीय निकाय टीम के प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक रेवेंद्र दीक्षित, अर्जुन धनंजय सिन्हा, वीरेंद्र ठाकुर, डोमेश्वर ध्रुव, जितेन्द्र पाटकर, मिथलेश सिन्हा, टंकेश्वर मरकाम, राजकुमार लहरे ने विजय श्री हासिल करने पर हर्ष व्यक्त किया। आगामी मुकाबलों में जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया।
ओलम्पिक खेलों में छुरा की बादशाहत बरकरार,खेल के हर क्षेत्र में छुरा अव्वल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
