गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पिछले दिनों भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने बयान में राष्ट्रीय किसान आंदोलन पर बलात्कर करने का अनर्गल, बेबुनियाद, अपमानजनक लांछन लगाया था इसे छत्तीसगढ़ के किसान स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे है। छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कंगना रनौत अपने बयान के लिए तक माफी नहीं मांगी है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसे अपने बयान पर कोई अफसोस नहीं है। संगठन ने कंगना रनौत को चुनौती देते हुए कहा है कि वह अपने आरोप को प्रमाणित करे और बतायें कि किसान आंदोलन के तीन साल बाद ऐसा आरोप क्यों लगाया ? भाजपा ने स्वयं को कंगना रनौत के बयान से खुद को अलग कर लिया है किंतु यह नाकाफी है। भाजपा के कतिपय नेताओं ने आंदोलन के दौरान भी किसानों पर खालिस्तानी होने का लांछन लगाकर किसानों को अपमानित करने और किसान आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया था जिनके खिलाफ भाजपा ने कोई कार्यवाही नहीं किया। भाजपा को चाहिए कि वह कंगना रनौत को तत्काल गिरफ्तार करे और पार्टी से बर्खास्त करें। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा से कहा है कि वे देश के किसानों से माफी मांगे।
There is no ads to display, Please add some
