गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त कार्यवाही के बाद कर्मचारी ज्यादा उग्र हो गए है। इससे सरकार एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच घात-प्रतिघात दृष्टि गोचर होने लगा है। शासन के सख्त आदेश के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की नौकरी छिन गई। शनिवार को 13 वें दिन भी वे हड़ताल पर डटे रहे और कलेक्टर द्वारा बर्खास्तगी के जारी आदेश ने आग में घी का काम किया। आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी देते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई स्थान नहीं है रोजी-रोटी छीन ली मगर जिन्दगी नहीं छीन सकते। जब तक जिंदगी है हक की लड़ाई लड़ेंगे। सरकार की इस दमनकारी नीति से झुकेंगे नहीं जिन्हें अपना कीमती वोट देकर चुना था उन्होंने ही हमें घाव दे दिया। स्वास्थ्य विभाग की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग के काम प्रभावित रहे। हड़ताल के कारण टीकाकरण व्यवस्था लड़खड़ा गई है। वर्तमान में मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान, शिशु संरक्षण कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मचारियों के भरोसे है। सीएचसी व पीएचसी से प्रसव केस को जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल रेफर करने की नौबत आ रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्तगी हिटलरशाही है। इसका संघ कटु शब्दों में निंदा करते हुए राज्य शासन से मांग करता है कि बर्खास्तगी आदेश तत्काल वापस लिया जाए और हमारी मांगो पर मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लिया जावे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
