कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने दिव्यांग कलीराम को दिया ट्राईसाईकिल
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आज कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने दिव्यांग कलीराम सोरी को ट्रायसाइकिल प्रदान किया। श्री सोरी ने अपने आने-जाने की सहूलियत के लिए ट्रायसिकल प्रदान करने समाज कल्याण विभाग में आवेदन प्रस्तुत किये थे। उनका आवेदन परीक्षण उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम खरीपथरा निवासी कलीराम सोरी को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत नई ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई। श्री सोरी ने ट्राइसाइकिल मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें किसी के सहारा की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले वे कहीं आने जाने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहा करते थे। अब वे अकेले अपने दैनिक जीवन के कार्यों को ट्रायसाइकिल के माध्मय से कर सकेंगे। उन्होंने ट्रायसाइकिल मिलने पर कलेक्टर श्री अग्रवाल का आभार जताया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण डी.पी ठाकुर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some
