गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को समय सीमा की समीक्षा बैठक के दौरान नए टीएल ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। सॉफ्टवेयर को एनआईसी गरियाबंद के उप निदेशक नेहरू निराला द्वारा विकसित किया गया है। टीएल ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के शुभारंभ होने से टीएल प्रकरणों के निराकरण में तेजी आयेगी। साथ ही समय सीमा के प्रकरणों की बेहतर मॉनिटरिंग की जा सकेगी। श्री निराला ने बताया कि सॉफ्टवेयर में विभाग प्रमुख के डैशबोर्ड में उनके विभाग से संबंधित लंबित पत्रों की सूची साथ में जन चौपाल एवं जनशिकायत के लंबित आवेदन भी दिख जाता है। ऑनलाइन टीएल सॉफ्टवेयर को संदेश ऐप के साथ इंटीग्रेशन किया गया है। जिससे विभाग को नए टीएल मार्क होते ही संदेश ऐप के माध्यम से नोटिफिकेशन मिल जाता है। साथ ही पत्र का पीडीएफ फाइल भी विभाग को प्राप्त हो जाता है। इस तरह नए टीएल सॉफ्टवेयर को कई नए फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। श्री निराला ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर को प्रोडक्ट की तरह तैयार किया गया है। जिसे किसी भी जिला के द्वारा इंप्लीमेंट किया जा सकता है।
कलेक्टर अग्रवाल ने टीएल प्रकरणों के त्वरित निराकरण और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का किया शुभारंभ
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
