उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। 
विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आज जिले के सभी एसडीएम तथा एसडीओपी की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, शराब एवं खनिज के अवैध परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम एवं एसडीओपी टीम भावना के साथ काम करते हुए अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखे। संवेदनशील क्षेत्रों की रिपोर्टिंग की जावे। जिले में स्थित शराब दुकानों की नियमित जांच किया जाए तथा प्रतिदिन के बिक्री और स्टॉक की जांच की जावे। शराब दुकानों के रजिस्टर और नौकरनामा का भी अवलोकन किया जावे। अवैध शराब के परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया। चेकपोस्ट एवं शराब दुकानों का औचक निरीक्षण करने तथा अवैध मदिरा परिवहन का मैपिंग करने  तथा खनिज का अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया।

           जिले में स्थापित सभी चेकपोस्ट में पुलिस जवानों के साथ ही खनिज, अबकारी एवं वन विभाग के अधिकारी जवानों की तैनाती करने तथा तस्करी पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। चेकपोस्ट में सीसी कैमरा लगाया जायेगा। संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा मापदण्डों का पालन करने कहा गया। कलेक्टर, एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का रिपोर्ट प्रस्तुत करने एसडीएम एवं एसडीओपी को निर्देश दिये। पुलिस प्रशासन द्वारा कोटवार एवं गांयता की बैठक ली जा रही है, जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। पात्र लागों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान में शतप्रतिशत भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने कहा गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सभी एसडीएम एवं एसडीओपी को निदेशित करते हुए कहा की कार्यवाही में चूक नहीं होनी चाहिए। शराब एवं नकदी के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर अंतागढ़ बी.एस उईके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल भी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version