उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। 
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने आज आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में शराब के अवैध विक्रय एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए निर्देशित किया । आबकारी उप निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सतर्क रहकर  बिना डर के शराब के अवैध विक्रय पर कार्यवाही किया जावे। शराब के अवैध परिवहन के संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

           जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय, वितरण, परिवहन, शराब कोचियां  एवं उनके सरगना, संग्रहणकर्ता तथा वितरणकर्ता की सूची तैयार कर उन पर निगरानी रखने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शराब के बड़े प्रकरण कायम करने के निर्देश भी दिये गये। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पुलिस एवं आबकारी विभाग को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। आबकारी विभाग द्वारा अब तक किये गये कार्यवाही की समीक्षा भी बैठक में  किया गया तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सभी एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी सी.खलखो और समस्त आबकारी उप निरीक्षक मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version