गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत गरियाबंद के सभा कक्ष में स्वास्थ्य, आयुष, समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने विभागवार अधिकारियों से परिचय लेते हुए उनके विभाग में संचालित सरकारी योजना के बारे में जानकारी ली और क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवम बाल विकास विभाग ने बताया कि गरियाबंद एवं मैनपुर ब्लॉक में सुपोषण योजना की शुरुवात की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण और किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया के स्तर में कमी लाना है। इसे लेकर कलेक्टर अग्रवाल ने शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लिए प्रयास करने के लिए उचित मॉनिटरिंग के साथ साथ समुदाय के व्यवहार में परिवर्तन लाने व कार्ययोजना तैयार कर संभावित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिए।

कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली कनेक्शन, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, नया आंगनबाड़ी भवन एवं निर्माणधीन भवन की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश परियोजना अधिकारी को दिए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग समन्वय स्थापित कर आ.बा. केंद्र में डेली रूटीन चेकअप सुनिश्चित करेंगे। अन्य सरकारी योजना जैसे नोनी सुरक्षा, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम मातृ वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का टारगेट पूरा करने का निर्देश दिए। इसके बाद मिशन वात्सल्य एवम मिशन शक्ति योजना के तहत सखी सेंटर, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति व नवा विहान के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दिया गया कि मैनपुर एवं देवभोग ब्लॉक में पोषण पुनर्वास केंद्र खोलने की स्वीकृति मिल गया है जिसे जल्द ही अमल किया जाएगा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिला में पीवीटीजी समुदाय का वास्तविक संख्यात्मक जानकारी 1 सप्ताह में देने को कहा है, साथ ही राष्ट्रीय कृमि दिवस को सफल बनाने के लिए विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अग्रवाल ने जिला के सभी बीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र के साफ सफाई एवं व्यवस्थित रखने तथा टीकाकरण को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने जानकारी दी की सभी ब्लॉक में शिविर के माध्यम से दिव्यांग बच्चो का सर्टिफिकेट बनाया गया, ऐसे बच्चे जो पात्र हैं उन्हें योजना से जोड़ने का कार्य चल रहा है। कलेक्टर ने सभी जगह भारत माता वाहिनी का गठन करने का निर्देश दिया गया। अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी को आगामी 15 अगस्त को सम्मानित करने की घोषणा भी की। बैठक में संबंधित विभाग से सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version