जनचौपाल में 87 आवेदन प्राप्त हुए

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जनचौपाल में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के दूर दराज से आये नागरिकों, ग्रामीणजनों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनचौपाल में आये ग्रामीणजनों से उनके आवेदन प्राप्त कर उनके नियमानुसार निराकरण करने के बारे में उन्हें अवगत कराया। आज के जनचौपाल में 87 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान नागरिकों समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।
जनचौपाल में गरियाबंद गोवर्धनपारा के समस्त वार्डवासियों ने विद्युत केबल परिवर्तन एवं नया खम्भा लगाने, ग्राम तांवरबाहरा के रामभरोसा साहू ने मनरेगा अंतर्गत किये गए कार्य की राशि दिलाने, ग्राम छुईहा-जमाही के लोगांे ने पीएम आवास अनुपूरक सूची में नाम जोड़वाने, ग्राम अतरमरा के लोगों ने पशुशेड की राशि दिलाने, ग्राम रोहिना की कामिन बाई ने मनरेगा अंतर्गत किये गए कार्य की राशि दिलाने, ग्राम नवाडीह की डोमेश्वरी ठाकुर ने वन अधिकार पत्र में नाम सुधारने, ग्राम डुमरबहाल की द्वादशी बाई ने बैंक खाता को पुनः चालू करने, ग्राम बिन्द्रानवागढ़ के रामअधार सिंह ठाकुर ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम परसदाजोशी की महिला स्वसहायता समूह ने प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन संचालन करने, ग्राम गुजरा के बाबुलाल ने ओलावृष्टि से रबी फसल नुकसान की आर्थिक सहायता राशि प्रदान, ग्राम कपसीडीह के ग्रामवासी ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने जैसे संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version