मतदाता सूची का पठन कराकर नाम जोड़ने व हटाने की कार्यवाही का लिया जायजा

जोबा में पौध पाठशाला का भी किया निरीक्षण

गरियाबंद/छुरा(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जोबा, आमदी-द और छुरा के मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही जोबा में विकसित पौध पाठशाला का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला भवन जोबा, आमदी-द एवं छुरा के मतदान कन्द्रों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ को मतदाता सूची का पठन कराकर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, कटवाने एवं संशोधन कार्य का जायजा लिया।  कलेक्टर ने कहा कि जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन करने कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों से भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाने की अपील की। साथ ही विवाह करके अपने ससुराल आये नवविवाहितों को भी नए जगह पर अपना नाम सूची में जोड़वाने की अपील की। कलेक्टर ने पौध पाठशाला पहुंचकर पाठशाला को अधिक विकसित करने के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने पानी और बिजली की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने जोबा में देवगुड़ी में चिन्हांकित जगह का भी निरीक्षण कर देवगुड़ी बनाने की कार्यवाही तेजी से पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश भोई, जनपद सीईओ नरसिंग ध्रुव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version