गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची को शुद्ध बनाने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से विधानसभावार बीएलओ स्तर पर मतदाता फार्म भरने की प्रगति की समीक्षा की और फार्म भरने की कार्यवाही शत-प्रतिशत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्म में नए मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए, विशेष कर नगरीय निकाय क्षेत्र के युवाओं को निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में निर्वाचन मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जाना है, साथ ही दावा-आपत्ति को लिखित में लेते हुए लिखित जवाब भी दिया जाना चाहिए। विशेष जागरूकता शिविर के अवसर पर अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास किया जाना है। इसके अलावा अनुभाग स्तर पर नए मतदान केंद्र, स्थल परिवर्तन, नाम परिवर्तन, भवन परिवर्तन के जगहों का जांच करने कहा गया। उन्होंने बीएलओ का सतत बैठक लेकर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. देवांगन उपस्थित थे।
कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम लिया द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



