गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। संयुक्त जिला कार्यालय में आज जन चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर जनचौपाल में कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के दूर दराज से आये नागरिकों, ग्रामीणजनों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जनचौपाल में आये सभी नागरिकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र आवेदकों के समस्याओं के निराकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जनचौपाल में ग्राम पसौद के मुकुंद साहू ने सीसी रोड निर्माण हेतु, ग्राम पारागांव की सपना ठाकुर ने पीएम आवास हेतु, ग्राम परसदाजोशी की सरस्वती स्वर्णिम महिला स्व सहायता समूह ने प्राथमिक शाला परसदाजोशी में मध्यान्ह भोजन संचालन करने, ग्राम खुर्शीपार के सरपंच ने शिक्षक व्यवस्था, ग्राम परतेवा की पुनियाबाई वर्मा ने धान बिक्री हेतु, ग्राम नागझर के समारू राम और रामजी साहू ने पशु शेड दिलाने, ग्राम सुरसबांधा के लोगों ने वार्ड नंबर 3 में पानी टंकी के पास रंगमंच बनाने एवं अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद की नियुक्ति किए जाने के संबंध आवेदन प्रस्तुत दिये। इस कलेक्टर ने उनके आवेदनों को ध्यान से पढ़कर संबंधित विभाग के अधिकारियों आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी मणीवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



