गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत सर्टिफिकेट एवं स्टडी मटेरियल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री अग्रवाल ने टेलर (दर्जी) कोर्स में प्रशिक्षित 29 महिला हितग्राहियों को सर्टिफिकेट एवं प्रशिक्षणरत 26 हितग्राहियों को स्टडी मटेरियल का वितरण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आजीविका को वृद्धि करने के लिए स्वयं का व्यवसाय स्थापित करे। इस अवसर पर जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसाइटी के सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती सृष्टि मिश्रा उपस्थित थे।
कलेक्टर ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्रत्येक हितग्राहियों को प्रति दिवस के मान से 500 रूपये की छात्रवृत्ति के साथ ही टूल किट के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 15 हजार रूपये उनके सीधे बैंक खाते में प्राप्त होने एवं योजना के प्रथम चरण में अपने व्यवसाय के लिए 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर से 1 लाख रूपये का ऋण एवं द्वितीय चरण में 2 लाख रूपये का ऋण का लाभ लेने तथा मार्केट में सपोर्ट करने की जानकारी दी। इस दौरान सभी प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण मिलने से काफी उत्साहित थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रशिक्षण, रियायती ब्याज दर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने एवं मार्केटिंग सपोर्ट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
There is no ads to display, Please add some


