अधिकारी-कर्मचारी सहित आम नागरिक भी कर सकेंगे पुस्तक दान

पुस्तक संकलन के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जरूरतमंदों को शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन की किताबें पढ़ने की मिलेगी सुविधा


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने पाठकों की सुविधा के लिए एक और विशेष पहल शुरू की है। उन्होंने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन भी अपने पास रखे पढ़ने लायक विभिन्न प्रकार के किताबों को दान कर सकते है। इन किताबों को राजिम में विकसित किए जा रहे पुस्तकालय में रखा जाएगा। यहां से कोई भी जरूरत मंद अपनी मन पसंद की किताब पढ़ने के लिए रख सकेंगे। अभियान के शुरुआत के अवसर पर कलेक्टर ने पुस्तक संकलन के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन अलग अलग जगहों पर जाकर दान करने वालों से पुस्तक संकलन करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर ने अपने पास रखे ज्ञानवर्धक किताबों को दान किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, अभियान के नोडल द्वय श्याम चंद्राकर, मनोज केला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
        पुस्तक दान महाभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि पुस्तक ज्ञान का भंडार होता है। यह हमेशा इंसान को सच्चे मित्र की तरह अच्छी सीख की प्रेरणा देती है। पुस्तक का महत्व कभी खत्म नहीं होता है। कलेक्टर ने कहा कि किताब पढ़ने के पश्चात उसकी उपयोगिता कभी खत्म नहीं होती। अन्य लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसी सोच के मद्देनजर पुस्तक दान महाभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत सभी विकासखंडों में जाकर शासकीय कार्यालयों  एवं आम नागरिकों से संपर्क कर दान करने लायक पुस्तकों का संकलन किया जायेगा। पुस्तकों को राजिम के पुस्तकालय में रखा जाएगा। जिससे आमजनों को पढ़ने की सुविधा मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version