मदिरा दुकानों के निरंतर निरीक्षण और अवैध मदिरा भंडारण- विक्रय पर लगातार कार्यवाही करने के दिए निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को देखते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला आबकारी अधिकारी एवं कार्यपालिक स्टॉफ की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों में सी.सी.टी.व्ही कैमरा चालू होना चाहिए यदि खराब हो तो तत्काल सुधार करवाये। सभी दुकानों में बैकअप मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप 15 दिवस का हो। साथ ही मदिरा दुकानों व भण्डारण भाण्डागार के सभी रिकार्ड पंजिया अद्यतन हो एवं भाण्डागार में भी सी.सी.टी.व्ही कैमरा लगा होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा की जिले में किसी भी स्थान पर अवैध देशी विदेशी मदिरा का भण्डारण नही होने दिया जाए। साथ ही यदि किसी संस्थान में भण्डारण की संभावना हो तो निरंतर वहाँ रेड डालकर कार्यवाही करें। उन्होंने पुलिस विभाग की सहायता से संवेदनशील मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने आबकारी उपनिरीक्षक को उनके वृत्त प्रभार क्षेत्र में निरंतर गश्त करने व वृत्त में एन.डी.पी.एस के प्रकरणों को भी प्रकाश में लाते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा की सभी मदिरा दुकानों पर कडी नजर रखे तथा निरंतर मदिरा  दुकानों का निरीक्षण करते रहें ताकि कोई त्रुटि हो तो तत्काल दूर की जा सकें। उन्होंने किसी भी स्थिति में एक व्यक्ति को निर्धारित मात्रा से अधिक मदिरा का विक्रय सेल्समेन द्वारा न किया जाये यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर श्री छिकारा ने गत वर्ष माह अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर एवं नवम्बर 2022 में हुई देशी- विदेशी मदिरा की बिक्री की तुलना माह अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर एवं नवम्बर 2023 से दिनांक वार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मदिरा दुकान की बिक्री में गतवर्ष की तुलना में अप्रत्याशित वृद्धि होती है, तो ऐसी मदिरा दुकानों में कड़ी नजर रखी जाए व उनके सी.सी.टी.व्ही कैमरो की रिकार्डिंग का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का पता करें। अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करें। ओड़ीसा राज्य से लगी सीमा क्षेत्र में खुटगांव में पुलिस जांच चौकी स्थापित है। कलेक्टर ने कहा कि  आबकारी विभाग द्वारा भी जांच चौकी स्थापित किया जाए एवं पर्याप्त बल के साथ पुलिस के सहयोग से 24 घंटे वाहनों की सघन जांच की जाय, जिससे कोई भी मादक द्रव्य या अवैध सामग्री का परिवहन न हो। जांच चौकी में भी सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगा होना चाहिए। जिससे 24 घंटे मॉनिटरिंग हो सके। कलेक्टर ने इस बात का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version