कांकेर (गंगा प्रकाश)। शिवी डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा जिला कांकेर में महिला मानव अधिकार प्रतिरक्षको को सखी वन स्टॉप सेंटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,परमार्श केंद्र, सभागी समाज सेवी संस्था, में एक्सपोजर विजिट संस्था द्वारा ग्रामीण महिलाओ को कराया गया। शिवी संस्था विगत 11 वर्षो से बस्तर संभाग के में महिला मुद्दो पर कार्य कर रही है। इस संस्था का उद्देश्य महिलाओ को सशक्त बनाना, महिलाओ को क्षमतावर्धन विकास,नेतृत्व विकास करना लैगिक समानता, है। सखी वन स्टॉप सेंटर की जानकारी, एक ही छत के नीचे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में, जानकारी देना साथ ही महिला टोल फ्री नंबर 181 घरेलू हिंसा के प्रकार, शारीरिक, मानसिक आर्थिक प्रताड़ना, छेड़ छाड़, दैहिक शोषण, बाल यौन शौषण, बाल श्रम, टोनही, दहेज, तानाशाही,मार पीट, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सखी आ कर या कॉल के माध्यम 181 में जानकारी दे कर महिला की मदद की जा सकती है। एवम् केस दर्ज कराने के संबंध में जानकारी देते हुए सखी सेंटर केस वर्कर द्वारा महिलाओ को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने संबंधी कानूनी जानकारी दी गई। ताकि जरूरत पड़ने पर अपने अधिकारों के लिए तैयार रहे। इसके लिए शिवी संस्था समय समय पर प्रशिक्षण, कार्यशालाओ का आयोजन किया जाता है। ताकि महिलाए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सके,अपनी बात साझा करने की कला विकसित कर और पीड़ितों को नेतृत्व करने में सक्षम बनाने के काम में आगे बढ़ा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरालीगल वेलेंटियर द्वारा पॉक्सो एक्ट अधिनियम 2012 बढ़ते हुए अपराध के मामले के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही विधिक हेल्पलाइन नंबर 155110 के संबंध में चर्चा किया गया। टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के विषय पर चर्चा किया गाया। साथ ही सजा के परवधानों पर भी चर्चा की गई। विवाह, बलात्कार,जन्म प्रमाण पत्र,महिलाओ के भरण पोषण,लिंग भेद, जाति भेद, विवाह शून्य घोषित करना, साथ ही वृद्धजनों के लिए बने कानून के बारे में भी चर्चा किया गया। बलात्कार या कोई अन्य अपराध में क्षति पूर्ति के संबंध में चर्चा किया गया। साथ ही फर्जी केस के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्य स्थल में लैगित उत्पीडन अधिनियम 2003 के बारे में चर्चा कर महिलाओ को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा गया। महिलाओ के अधिकार, निशुल्क वकील, वरिष्ठ जानो का भरण पोषण,अधिकार, जमीनी विवाद,सुलह, साथ ही फ्रॉड कॉल, बैंक डिटेल, आधार नंबर, अनजान लिंक, को किसी दूसरे को ना भेजने, अश्लील वीडियो, एसएमएस, ब्लैकमेल संबंधी साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग द्वारा एफ आई आर की प्रक्रिया, छेड़ छाड़, हत्या करने की कोशिश, मार पीट, 376 बलात्कार, सामूहिक रेप, संप्रेक्षण गृह, संबंधी चर्चा महिला के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप केश वर्कर नूतन साहू, जिला विधिक पीएलवी प्रहलाद सिन्हा शिवि संस्था कार्यकर्ता प्रोग्राम कोडिनेटर भामिनी साहू, कविता सिंहसार, परिवार परामर्श केंद्र काउंसलर प्रतिमा पाठक, फूलबासन नाग, सहभागी कोडिनेट लक्ष्मी सहारे,राजेश्वरी साहू, ईशी साहू, एवम् आस पास गांव की ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।
कांकेर में महिला मानव अधिकार प्रतिरक्षको को सखी वन स्टॉप सेंटर
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
