गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जामगांव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का धुंआधार प्रचार करते हुए जिला पंचायत की सभापति मधुबाला रात्रे ने कहा कि मोदी जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता चरणदास महंत पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस टिप्पणी से चरणदास महंत का दोगला चरित्र उजागर हुआ है। 5 वर्षो तक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपने नैतिकता का पतन करते हुए यर्थाथ के धरातम में छत्तीसगढ़ को लूटने का कार्य किया। शराब की अत्याधिक सप्लाई कर उसे घर-घर पहुंचाने का घृणित कार्य किया गया। जिसके कारण गांव की माताएं बहने प्रताड़ित हुई। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में युवाओं को 2500 रू. बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, परंतु उसके विपरीत महादेव ऐप में भोलेभाले युवाओं को फंसा कर लाखों करोड़ों रूपए लूट लिए, जिसके कारण कई युवाओं ने आत्महत्या कर ली। महिला स्व सहायता समूह की बहनों का कर्ज माफी की घोषणा करने वाली कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उन्हें गोठान में गोबर बनाने के कार्य में लगा दिया और उनके ऊपर राजीव मितान क्लब का गठन कर उसका लाभ कांग्रेसियों को दिया गया। श्रीमती रात्रे ने कहा कि चरणदास महंत को दोगलेपन की घटिया राजनीति शोभा नहीं देती, इससे उनके प्रमाणिक राजनीति को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कुशल क्षमता का परिचय देते हुए आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में एक सरल सहज एवं बेदाग छवि के विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया क्योंकि विष्णुदेव साय एक आदिवासी का बेटा है, और मात्र चार माह में ही विष्णुदेव साय ने भाजपा द्वारा घोषित संकल्प पत्र की बड़ी घोषणाओं को पूरा कर दिया। और आगे हमें डबल इंजन सरकार के लिए महासमुंद लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती चौधरी को प्रचण्ड बहुमत से जिताना है।
There is no ads to display, Please add some


