गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा डालकर, गरीब परिवारों के आवास रोककर, गरीबों के राशन और चांवल तक में घपला कर अपने पूरे कार्यकाल में सरकारी खजाने में डाका डालने में मशगूल रहे कांग्रेसी अब मिथ्या प्रलाप कर रहे है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि पांच साल तक महिलाओं को 500 रू. देने का वादा करके पांच रूपए तक नही ंदने वाली कांग्रेस अब मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की भाजपा सरकार की शुरू हो चुकी महतारी वंदन योजना को लेकर झूठा प्रचार कर रही है। भाजपा की महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चौधरी ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस का प्रलाप दरअसल उसकी खिसियाहटका परिणाम है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गृहलक्ष्मी योजना में 1500 रू. हर माह देने के वादे पर छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति ने रत्तीभर भरोसा नहीं किया और अब हर साल महिलाओं को एक लाख रूपए देने का वादा परवान नही चढ़ रहा है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि कांग्रेसियों को महतारी वंदन योजना की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह राहुल गांधी की हवा-हवाई जुमलेबाजी नहीं, मोदी की गारंटी है और कांग्रेसी यह याद रखें कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है। कांग्रेस पार्टी हार की हताशा में बौखला चुकी है और कांग्रेस में अब चहुॅओर निराशा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से फिर भाजपा-एनडीए की सरकार बनेगी। कांग्रेस जितना चाहे दुष्प्रचार करे, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version