गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भारतवर्ष की सुप्रसिद्ध साप्ताहिक पत्रिका इंडिया टूडे के सर्वे में छ.ग. की कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल को भारत देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सर्वे में दूसरा स्थान मिलने पर चुनाव की बेला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल कई गुना बढ़ा है। भूपेश बघेल की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर है। सर्वे में 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज पर संतुष्टि जताई है। यह सर्वेक्षण रिर्पोट इंडिया टूडे ने अभी हाल ही में प्रकाशित की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंडिया टूडे समूह द्वारा देश भर में आम नागरिकों से मुख्यमंत्रियों के कामकाज के संबंध में किए गए सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। उनकी सरकार के कामकाज पर 59.1 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है। इंडिया टूडे द्वारा मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता के लिए जनवरी 2023 में कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज पर 55.7 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जताई थी। इसके पूर्व वर्ष में हुए सर्वे में 53.3 प्रतिशत ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के कामकाज को सराहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न न्याय योजनाओं की बदौलत पौने पांच सालों में राज्य के 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आ चुके है। छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाएं गरीबी को दूर करने में बेहद असरकारक साबित हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीत पौन पांच सालों में अपनी न्याय योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, राजीव मितान क्लब के माध्यम से राज्य के ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं, वनोपज संग्राहकों सहित सभी वर्ग के हितग्राहियों को पौने दो लाख करोड़ रूपए की सीधी मदद दी है जिसके चलते लोगों के जीवन में बदलाव आया है और वह आर्थिक रूप से समृद्ध हुए है। मुख्यमंत्री की इस उपलब्धि पर बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं में ओमप्रकाश बंछोर, बिसौहा हरित, हरिशंकर श्रीवास्तव, अनिल चंद्राकर, करीम खान, रामकृष्ण तिवारी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, कमलेश यदु, गैन्दराम यादव, महेन्द्र ठाकुर, श्रीमती सुनीता श्रीवास, श्रीमती रूखमणी मांडले, राजऋषि टंडन, शरद चतुर्वेदी, अतुल श्रीवास्तव, युवराज सिन्हा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version