कांग्रेस प्रवेश करने वालों का संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

आनंद भोई 

महासमुंद (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम बनपचरी के युवाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों सभी युवाओं का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

आज शनिवार को ग्राम बनपचरी के युवाओं ने हनी चंद्राकर के नेतृत्व में संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जताई। बाद इसके उद्वव नेताम, देवनारायण ध्रुव, नवीन उइके, लोकेश विश्वकर्मा, वेदप्रकाश ध्रुव, इथलेश ध्रुव, चंद्रनारायण ध्रुव, मोरध्वज ध्रुव, टुकेश्वर ध्रुव, प्यारेलाल, देव कुमार, नीलकंठ ध्रुव, उमाशंकर ध्रुव, यशकुमार ध्रुव, नेहरू ध्रुव, लोकनाथ ध्रुव, दामोदर ध्रुव, रंजन कुंभकार आदि ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी युवाओं का संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार कार्य कर रही है। उससे छत्तीसगढ़ की जनता का समुचित विकास हो रहा है। जिससे लोग स्वस्फूर्त होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में रविवार को होगी गंगा आरती

सावन महीने के पावन पर्व पर रविवार को बम्हनी से जल लेकर सिरपुर के गंधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। शाम को भव्य गंगा आरती होगी। कांवड़ यात्रा का बम्हनी, परसट्ठी, बरोंडाबाजार, मचेवा, शास्त्री-चौक, बरोड़ाचौक, जनपद पंचायत, नगर पालिका,कांग्रेस भवन, ओवरब्रिज, एकताचौक, बेमचा, परसदा, कौंदकेरा, गांडाघाट, तुमगांव, भोरिंग, जोबा, गढ़शिवनी, पीढ़ी, मोहकम, खड़सा, सेनकपाट, सिरपुर में स्वागत किया जाएगा। बाद इसके शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम मेें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version