फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. में धान के साथ साथ अन्य फसलों की समर्थन मूल्य में की जा रही खरीदी पर लगातार भाजपा द्वारा किए जा रहे असहयोग पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसानों को 2800 से 3600 रू. प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी। इसी को रोकने भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता केन्द्र सरकार के माध्यम से राज्य की धान खरीदी बंद करवाना चाहते है। केन्द्र राज्य से चांवल लेने के कोटे में कटौती करती है, 86 लाख टन को घटाकर 61 लाख कर दिया। बारदाना में भी कटौती कर दिया राज्य के भाजपा नेता इस पर राज्य की बजाय केन्द्र का पक्ष ले रहे है। राज्य के खिलाफ झू बोल रहे है। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठ, भ्रम और छलावे में नहीं आने वाला है। भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत वायदे से ज्यादा मिल रही है। आगे और ज्यादा की उम्मीद भी किसानों को भूपेश सरकार से ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी से है। भावसिंग साहू ने कहा कि इस राशि को मिलाकर पिछले खरीफ सीजन में धान का प्रतिफल छत्तीसगढ़ के किसानों को 2640 और 2660 रू. प्रति क्विंटल मिला है जो देशभर में सर्वाधिक है। कोदो 3000 रू. प्रति क्विंटल कुटकी 3100 और रागी की खरीदी 3578 रू. प्रति क्विंटल की दर पर केवल छत्तीसगढ़ में ही खरीदी हुई है। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान यह मान चुका है कि कांग्रेस सरकार में आने वाले समय में धान की कीमत 2800 रू. से 3600 रू. प्रति क्विंटल तक मिलेगी।
कांग्रेस की सरकार में किसानों को धान की कीमत 2800 रू. से 3600 रू. क्विंटल तक मिलेगा-भावसिंग साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
