गरीबों को आवास से वंचित क्यों किया, कांग्रेस नेतृत्व जवाब दे :- अरुण साव

रायपुर (गंगा प्रकाश):- भाजपा के आवासहीन अधिवेशन में गरजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुकाबले रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा के आवासहीन अधिवेशन में कांग्रेस की राज्य की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीबों ने ऐसा क्या कर दिया कि ये गरीब प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं उनका क्या दोष है कि यहां की सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास से वंचित किया है इसलिए हम आज आपके साथ यहां आवासहीन अधिवेशन में कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगने के लिए यहां पर बैठे हैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन में आये उसके राष्ट्रीय नेताओं से यह सवाल है कि आपने छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांगे थे वादे किए थे गंगाजल हाथ में लिया था ये नेता छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब देकर जाएंगे यह मैं अपेक्षा करता हूं और एक बार और आग्रह करूंगा कि छत्तीसगढ़ के आवास वंचितों को आवास दिलाएं। उन्होंने आवासहीन अधिवेशन में मौजूद साढ़े तीन विधानसभा क्षेत्रों के हजारों ग्रामीण आवासहीन लोगों से नारे लगवाए कि भूपेश बघेल होश में आओ,जन घोषणा पत्र के वादे निभाओ मोर आवास मोर अधिकार दो छत्तीसगढ़ के प्रधानमंत्री आवास से वंचित आवासहीन अधिवेशन को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस के आलीशान एसी डोम,सर्व सुविधा से सुसज्जित अधिवेशन को आईना दिखाने,अपने हक को मांगने आवास हीन अधिवेशन बुलाया गया है उन्होंने कहा कि नया रायपुर में मुख्यमंत्री के, मंत्रियों के आलीशान आवास बन रहे हैं उसमें करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं परंतु छत्तीसगढ़ की जरूरतमंद जनता को आवास तक कांग्रेस सरकार नहीं दे रही है उन्होंने कहा कि जनता ने अब ठान लिया है कि उस आलीशान आवास में कांग्रेसी भूपेश बघेल सरकार को नहीं घुसने देगी इस अधिवेशन को प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा व ओपी चौधरी ने संबोधित करते हुए कांग्रेस की सरकार को गरीब विरोधी करार देते हुए कहा कि करोड़ों रुपए अधिवेशन पर फूंकने वाली भूपेश बघेल सरकार जान बूझकर गरीबों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित कर रही है भाजपा का आवासहीन अधिवेशन आरंग में खुले मैदान में चल रहा है भाजपा ने इस अधिवेशन के लिए नया रायपुर में अनुमति मांगी थी लेकिन यह अनुमति नहीं मिली जिस पर आरंग में आवासहीन अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है जिला अध्यक्ष अभिनेश कश्यप ने बताया कि भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण द्वारा आयोजित आवासहीन अधिवेशन में आज विभिन्न सत्र हुए जिसमें दोपहर 1:00 से 3:00  बजे तक अधिवेशन में पंजीयन और भोजन के बाद अपरान्ह 3:00 बजे से 4:30 बजे तक उद्घाटन सत्र में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजना पर पानी फेरती भूपेश सरकार विषय पर चर्चा की गई। शाम 4:30 से 5:30 बजे तक मोर आवास मोर अधिकार सत्र हुआ। शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक प्रदेश में बढ़ता नशा अपराध विषय पर सत्र हुआ। शाम 6:30 से 7:00 तक लघु अवकाश के बाद शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक भाजपा सुशासन के 15 वर्ष विषय पर सत्र आहूत किया गया उन्होंने कहा कि कल 25 फरवरी को सुबह 6:30 से 7:30 तक व्यायाम योगाभ्यास, सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक स्वल्पाहार के बाद सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक संगठनात्मक सत्र बुलाया गया है। 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आवासहीन अधिवेशन का समापन सत्र होगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version