गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अनेक कदम उठाए है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को पूरा करने का संकल्प मुख्यमंत्री ने लिया और इसका क्रियान्वयन करने ऐसी अनेक जनहितकारी योजनाएं बनाई है जिससे प्रदेश के किसानों, महिलाओं और युवा लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में आर्थिक, सामाजिक बदलाव आया है जल संरक्षण पशु संवर्धन मृदा स्वास्थ्य और पोषण प्रबंधन को आमजन की सहभागिता से सफल बनाने के लिए सुराजी गांव योजना 02 अक्टबूर 2019 से शुरू की गई है। इस योजना के तहत नरवा बरसाती नाले, गरवा पशुधन, घुरवा कम्पोस्ट खाद निर्माण और बाड़ी सब्जी और फलोद्यान के संरक्षण एवं संवर्धन का अभियान प्रारंभ किया गया। श्रीमती रात्रे ने कहा कि उन्होने नरवा-गरवा- घुरवा-बाड़ी योजना को बारीकी के साथ लोगों को समझाया और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल योजना, जेनेरिक मेडिकल योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वास्थ्य योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को भी विस्तारपूर्वक बताया। जनपद सभापति अर्चना दिलीप साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही अनेक पंचायतों में ग्रामीण औद्योगिक पार्क की शुरूआत की है। जिसके तहत आजीविका के साधन गौठानों में जुटाई जा रही है। ग्रामीण युवा उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह ये गौठान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ज्यादा सशक्त बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने वाले केन्द्र बन रहे है।
कांग्रेस नेत्रियों ने कहा छ.ग. में कांग्रेस सरकार लगातार कृषकों को मजबूत करने में लगी है इससे प्रदेश शनैः शनैः विकास की दौड़ में बना हुआ है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




