गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र पर काफी तीखा प्रहार करते हुए भाजपा नेता राजिम भक्तिन मंत्री के उपाध्यक्ष बोधनराम साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र में कहीं भी गरीबों का जिक्र नहीं है और ना ही गरीबी हटाने की कोई स्पष्ट नीति या योजना इस घोषणा पत्र से नदारत है उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस का नारा था गरीबी हटाओ परंतु आज कांग्रेस भ्रष्टाचार और जातिगत भेदभाव पैदा कर देश को तोड़ने में लगी हुई है इसलिए इसकी घोषणा पत्र में कहीं भी गरीबी हटाने या गरीबों के हित में कोई योजना नहीं बनाई गई है। श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर अंतिम व्यक्ति के भले के लिए कार्य करती है इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी झुग्गी झोपड़ियों को पक्के मकान में बदलने का ऐतिहासिक कार्य जारी है। जिसके तहत 4 करोड़ मकान बनाए जा चुके है। इस योजना के प्रति उत्तर में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों के मकान बनाने के संबंध में कोई बात नहीं की है। इससे कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति का ही मान होता है। श्री बोधनराम साहू ने महासमुंद लोकसभा के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




