गरियाबंद(गंगा प्रकाश):-कांग्रेस दोबारा सत्ता पर काबिज  होने की रणनीति शुरू कर दिया है।अंतिम बजट सत्र में अभी वर्ग को साधने योजनाओ की मंजूरी के साथ ही संगठन में समन्वय बनाने की रणनीति पर भी काम शुरु कर दिया है। प्रदेश के 10 एस सी व 29 एसटी सीट पर संगठन में जातिगत समीकरण पर समन्वय बनाने एक एक   लीडर शीप डेवलपमेंट समन्वयक नियुक्ति किया गया है।एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज 39 समन्वयक की सूची जारी किया है,सूची में सभी नाम गैर एस सी एसटी वर्ग के नेताओ के नाम शामिल है।इस सूची की पुष्टि करते हुए पीसीसी के प्रभारी महामन्त्री अमरजीत चावला ने कहा कि सन्गठन लीडर डेवलपमेंट का अभियान चला रही है,इसी के तहत यह समन्वयक की नियुक्ति की गई है।आगे कहा कि जातिगत समीकरण के तहत संगठन के साथ समन्वय स्थापित करने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया गया है,जो संगठन की मजबूती के लिए काम करंगे।एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इसे चुनावी तैयारी की कड़ी भी माना जा सकता है।

दावेदारों के रिपोर्ट कार्ड में अहम भूमिका होगी

 नियुक्त लीडर शीप डेवलपमेंट समन्वयक

इन सीटों में दावेदार या विधायक का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे।जिस वर्ग से दावेदार है उनके उस वर्ग में सामाजिक पैठ, अन्य वर्ग के साथ सांजनस्यता के अलावा सर्व समाज की राय जानेंगे।प्रत्याशी तय किये जाने के पहले इन समन्वयकों की राय अहम होगी।इसके अलावा ये अन्य वर्ग के असंतुष्ट लोगो के साथ एससी एसटी वर्ग के दावेदार या विधायकों के साथ समन्वय भी स्थापित करेंगे।

जवाबदारी भली भांति निभाउंगा

नव नियुक्त समन्वयक नीरज ठाकुर ने कहा कि मूझे सन्गठन जो जवाबदारी देगी उसे भलीभांति निभाउंगा।बिन्द्रानवागढ़ में सरकार के योजनाओ को लेकर कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल है।नीरज की नियुक्ति पर जनक ध्रुव, अमित मिरी, अमृत पटेल, हसन खान, भोला जगत, रामकृष्ण ध्रुव, खेदू नेगी, रामसिंह नागेश, भानु सिन्हा, ललिता यादव ,अनुराग बाघे, डी के ठाकुर, मधुबाला रात्रे, रूखमणी मांडले,  हरिशंकर श्रीवास, अनिल चंद्राकर, ओम प्रकाश बंछोर,कालू राम ध्रुवा, जितेंद्र ठाकुर, सूकचंद बेसरा, भूपेंद्र मांझी, अरुण मिश्रा, अरुण सोनवानी, बीरेंद्र नेगी, प्रेम कुमार, बालमुकुंद मिश्रा, अवधेश प्रधान, प्रहलाद यदु, डॉ चिराग अली,  सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्ष  व्यक्त किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version