गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है यहां सभी को अपनी इच्छा व्यक्त करने का दावेदारी करने का अधिकार है और असहमति का पूरा सम्मान है। प्रदेश के सभी ब्लॉक संगठनों मेंं विधानसभा प्रत्याशी बनने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर आम कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है यहीं लोकतंत्र की खूबसूरती है। श्री साहू ने कहा कि विधानसभा में दावेदारी करने भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आवेदन लेकर गली-गली भटक रहे है। मंडल से लेकर जिला संगठन और प्रदेश संगठन कार्यालय में आवेदन लेने कोई तैयार नहीं है। जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि आवेदन पत्र को देखकर भाजपा के पदाधिकारी मुंह चुराने लग जाते है चेहरा छुपाने लग जाते है। भाजपा में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। वहां कार्यकर्ताओं का इच्छा व्यक्त करना असहमति प्रकट करना गुनाह माना जाता है। भाजपा में तानाशाही है।
There is no ads to display, Please add some
