फिंगेश्वर/राजिम (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा ने इन दिनों कांग्रेश संगठन एवं सत्ता में चल रही खींचतान पर तीखा व्यंग करते हुए कहा कि कांग्रेस की सत्ता और संगठन में चल रहे संग्राम की लड़ाई सिंडिकेट की लड़ाई है या तरह तरह के भ्रष्टाचार करके बटोरी गई काली कमाई के बंटवारे की लड़ाई है? कांग्रेस में जो आपकी द्वंद चल रहा है। उससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। आपस में लड़कर यह अपनी गति को प्राप्त हो ही जाएंगे। हमें चिंता छत्तीसगढ़ की जनता की है। जिसने इन लुटेरों की फौज पर भरोसा करके विश्वासघात का दंश झेल है और अब भी जिस जनता के हित कांग्रेस की कलह के बोझ तले दबे हुए हैं। श्रीमती डॉक्टर श्वेता शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और कांग्रेस इस समय भारी अंतर्कलह से जूझ रही है। कांग्रेसी सरकार के भीतर जंग ने छत्तीसगढ़ के विकास को जंग लगा दी। सत्ता के भीतर तो शुरुआत से ही चल रहा था। अब लगभग पूरा कार्यकाल बिकने के बाद कांग्रेस की पूरी असलियत बेनकाब हो गई है। जिसे जनता देख रही है।
कांग्रेस में सिंडीकेट की लड़ाई है या काली कमाई के बंटवारे की – श्वेता शर्मा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
