फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)-पूर्व सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि इन दिनों कांग्रेस झूठ एवं अफवाह के सहारे विधानसभा चुनाव में भाजपा से टक्कर लेने भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के दौरे को रद्द घोषित करने में लगी है। जबकि यह सब करके कांग्रेस चुनाव पूर्व ही हार मन रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारे पर कांग्रेस अफवाह फैला रही थी, मोदी के उसी दौरे में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस का झूठ बेनकाब करते हुए कहा है कि मोदी ने छत्तीसगढ़ को बहुत कुछ दिया है, दे रहे हैं और भरोसा है कि आगे भी देते रहेंगे।उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने सबके सामने स्पष्ट किया है कि मोदी ने कभी भेदभाव नहीं किया।इससे यह आईने की तरह साफ हो गया है कि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को छोड़कर पूरी कांग्रेस झूठ बोलती है कि छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव हो रहा है। राज्य शासन की ओर से उप मुख्यमंत्री के कबूलनामे से सत्य सामने आ गया है,कि भूपेश बघेल झूठ का निर्माण करते हैं और कांग्रेसियों को उस झूठ का सेल्समैन बना दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए उक्त कहीं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया। यह कांग्रेस का तुच्छ आचरण और अक्षम्य अपराध है। यह कांग्रेस की कुंठित और निचले स्तर की मानसिकता को दर्शा रहा है। कांग्रेस का यह कृत्य कांग्रेस में मची हार की दहशत को दर्शा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर कार्यक्रम को लेकर भी कांग्रेस ने भ्रम पैदा करने की नाकाम कोशिश की थी।चंदूलाल साहू ने कहा की एक राजनीतिक दल ऑफिशियल बयान देकर भ्रम फैलाने का काम करे, इससे अधिक शर्मनाक कुछ और नही हो सकता।
कांग्रेस लगातार कर रही भाजपा के कार्यक्रमों एवं नीतियों का झूठा विरोध-चंदूलाल साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
