फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने बताया कि जबसे छत्तीसगढ़ में एक किसान भूपेश बघेल के नेतृत्व की सरकार बनी है तबसे संपूर्ण छत्तीसगढ़ का किसान भारी गदगद है। आज छत्तीसगढ़ के किसानों के जमीनों के मूल्य में दोगुने की वृद्धि हुई है साथ ही साथ पंजीकृत रकबे में 10 लाख एकड़ जमीन की वृद्धि का होना ये दर्शाने के लिए पर्याप्त है कि किस प्रकार खेती के प्रति किसानों का रूझान बढ़ रहा है। श्रीमती साहू ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ के किसानों को पूरे पांच साल 2500 रूपये क्विंटल से ज्यादा धान की कीमत पूरे देश में सबसे ज्यादा मिल रही है और इस साल खरीदी पश्चात् राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा मिला के 2800 रूपये मिलने की स्थिति है। इसी प्रकार अपनी घोषणा अनुरूप 20 कि्ंवटल प्रति एकड़ की खरीद करने व मक्के की खरीदी प्रति एकड़ 10 क्विंटल करने का निर्णय माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में पूरे मंत्रिमंडल ने लिया है। साथ ही खरीदी दीपावली के पूर्व 01 नवंबर से शुरू हो 31 जनवरी तक चलेगी। इस हेतु सरकार प्रत्याभूति राशि 14 हजार 700 करोड़ की वैधता कुल एक वर्ष बढ़ाने का फैसला भी लिया गया। श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि ये फैसले अपने आप में बताते है कि छत्तीसगढ़ की सरकार किस प्रकार किसानों के लिए प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है और हर हाल में किसानों का भला चाहने वाली भरोसे की सरकार है।
There is no ads to display, Please add some
