गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा है कि आप गूगल में टाइप कीजिए 508 जवाब आएगा भूपेश बघेल। जनता समझ चुकी है भूपेश बघेल मतलब 508। महादेव एप्प के सूत्रधार ने खुलासा कर दिया है कि उसने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रू. दिए। महादेव ऐप्प के सूत्रधार शुभम सोनी के सनसनीखेज खुलासे की चर्चा करते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महादेव एप्प के तार सीधे मुख्यमंत्री और उनके नजदीकियों से जुड़े है। प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब, कोयला समेत तमाम घोटालों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इन घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुंच गई है। फिल्म निर्माता ने फोन पर कहा कि हमें अब लंबे समय तक कहानियों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि छत्तीसगढ़ की सरकार ने घपलों-घोटालों की ढेरों कहानियॉ हमारे पास पहुंच गई है। लबरा राजा शीर्षक से बनी एक वेब सीरीज के कुछ अंशो के बारे में कहा कि एक फिल्म निर्माता ने इस पर सीरीज बनाई है जो छत्तीसगढ़ में काफी देखी जा रही है। अब हमारा स्पष्ट कहना है कि यह जो शुरूआती 5,000 करोड़ रू. का महादेव एप्प घोटाला है जिसके जरिये छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है और इतना ही नहीं शुभम को दुबई भेजकर सट्टे का कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव एप्प ने जन्म लिया और फला-फूला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के पैसा लुटने वालों के खिलाफ भाजपा का बुलडोजर चलेगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटकर बर्बाद कर दिया, नोच डाला। छत्तीसगढ़िया के भोलेपन के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा के 15 वर्षो के शासनकाल में छत्तीसगढ़ जिस ऊॅचाई पर पहुंचा था, कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में उससे कहीं ज्यादा नीचे गिरा दिया। उन्होंने मोदी की गारंटी की चर्चा करते हुए कहा कि इस गारंटी को लेकर हमने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही पहले केबिनेट बैठक में 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए राशि आबंटित करेंगे। यहां के मुख्यमंत्री ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना को आम गरीब लोगों तक इसलिए नहीं पहुंचने दिया क्योंकि उसमें प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा था यह वही मुख्यमंत्री है जो गांधी परिवार की वंदना में करोड़ों रूपए प्रदेश का फूंक चुका है। हम 2 साल के अंदर छत्तीसगढ़ के घर में नल से सीधे पीने का पानी उपलब्ध करावाएंगे। इसी तरह हम छत्तीसगढ़ में महतारी को नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रत्येक महिला को 1000 महीना मतलब साल का 12000 यानी 5 साल में 60000 सीधा उनके खाते में वित्तीय सहायता देंगे। अगर घर में तीन महिला भी होगी चार महिला भी होगी तो प्रत्येक महिला को 1000 रू. मोदी सरकार की गारंटी है। 500 में गरीब परिवार की महिलाओं को सिलेंडर दिया जाएगा भले उसकी कीमत चाहे जो हो।
श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि देश की आदिशक्ति को सशक्त करने के लिए हमने राज्यसभा और लोकसभा में बिल लाकर महिलाओं को 33 आरक्षण सुनिश्चित किया। शीघ्र विधानसभा में और लोकसभा में महिलाएं अपने निर्णय लेकर देश का नेतृत्व करती दिखेंगी। यह भाजपा की विकासवादी सोच का परिचायक है और मोदी जी की गारंटी है। उन्होंने दावा किया कि 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में चहुॅओर कमल खिलेगा, भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के मतदान के प्रतिशत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 7 नवंबर की वोटिंग बता दे रही है कि जनता में भूपेश सरकार के प्रति कितना आक्रोश है। अब अपनी हार होते देखकर मुख्यमंत्री बघेल समेत तमाम कांग्रेस नेता ऊलजलूल बयान देकर राजनीतिक मर्यादा लांघ रहे है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version