गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अमितेश शुक्ल द्वारा अपने चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम के अन्तर्गत आज अनेक गांव में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियां के चलते लोगों का भरोसा जीता है। राज्य में खेती-किसानी से लेकर उद्योग-व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में समृद्धि और खुशहाली आई है। किसान, सुवा महिलाएं हर वर्ग के लिए सरकार ने किया काम जनहितैषी नीतियों के चलते सरकार ने जीता लोगों का भरोसा। प्रदेश ने एक मॉडल राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हमने उद्योग और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया है और इसके लिए अधोसंरचना निर्माण का काम कार्य किया है। क्षेत्र को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भरपूर सहयोग दिया है। गोठान और रीपा से महिलाएं और युवा रोजगार की कड़ी से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। मेरा शुरू से यह प्रयास रहा है की अपनो की सेवा करने का अवसर मिला मुझे आप सभी ने पिछले पांच साल पहले अपना आशीर्वाद देकर विधायक बनाया आप सभी जानते है की पांच साल के कार्यकाल में 2 साल कोरोना काल के कारण मुझे और हमारी सरकार 3 साल ही काम करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें इस विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो की जानकारी दी गई। जो कि जनता के हित में कराए गए है। इनमें प्रमुख रूप से विधानसभा के अंतर्गत सभी सड़क, कॉलेज, सीसी सड़क, पानी, बिजली, नवीन स्कूल भवन, पुल पुलिया, अंग्रेजी माध्यम स्कूल सामुदायिक भवनों का निर्माण शामिल है। आगे भी मेरा प्रयास रहेगा कि मैं प्रत्येक क्षण आप लोगों की सेवा में लगा रहूॅ।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version