गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ राजिम विधानसभा प्रत्याशी रोहित साहू गरियाबंद मंडल के गांव-नगर में गली-मोहल्लों, मजरों, टोलों में पहुंचकर जन आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं द्वारा भी भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू को समर्थन प्रदान करते हुए विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं। अपने पूर्व नियोजित प्रचार कार्यक्रम के दौरान को भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू कोचबाय,कसेरु,कोसमी, बरबाहरा,कोकड़ी,पाथरमोहंदा, भिलाई और आमदी में आमजनों के बीच पहुंचकर जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया,उन्हें जनसंपर्क के दौरान जनता का खूब प्रतिसाद भी मिल रहा है। इस दौरान जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री रिखीराम यादव,पूर्व नगर पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू,मंडल महामंत्री धनंजय नेताम,वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर,बोधन साहू,आनंद ठाकुर,युगल सोनी,सलीम खान,हलधर नाग,संजू साहू,दुर्जन सिन्हा, नंदलाल मरकाम,उत्तम ध्रुव,नंदकुमार साहू,लक्ष्मी साहू,भीम साहू,प्रह्लाद ठाकुर,बिसाऊ दिवान,बिरेन्द्र साहू,किसन कंडरा,विजय कंडरा, रामाधार साहू,मिथलेश साहू, मोती निषाद,नंदकुमार साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some
