अहमदनगर(गंगा प्रकाश)। अहमदनगर के जामखेड रोड पर तलाशी के दौरान एक व्यक्ति को इनोवा कार के साथ पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सेना की 40 वर्दी मिलीं। लाइसेंस मांगने पर इस शख्स ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
देश को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारतीय सेना की 40 नकली लड़ाकू वर्दी को बरामद किया गया है और आरोपी को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान सुरेश प्रीतमदास खत्री के रूप में हुई है, वह नाशिक का रहने वाला है और उसकी उम्र 49 साल है। मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर से सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

भारतीय सेना की नकली लड़ाकू वर्दी बनाकर खुले बाजार में बेचने वाले नासिक के आरोपी को जेल हो गई है। इस ऑपरेशन को भिंगार कैंप पुलिस स्टेशन और साउथ कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस, पुणे ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

दरअसल अहमदनगर के जामखेड रोड पर तलाशी के दौरान एक व्यक्ति को इनोवा कार के पास खड़ा देखा गया और उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। इस शख्स की पहचान सुरेश प्रीतमदास खत्री के रूप में हुई। उसके पास मौजूद इनोवा कार की तलाशी के दौरान सेना की 40 वर्दी मिलीं।

इन वर्दी के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सेना के अधिकारियों की नई लड़ाकू वर्दी बेचने के लिए लाया था। जब उससे सैन्य वर्दी बेचने का लाइसेंस मांगा गया तो उसने कहा कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है और आरोपी के पास से सेना की 40 नकली नई लड़ाकू वर्दी मिलीं। उसके खिलाफ जीआर के अनुसार भिंगार कैंप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। भिंगार कैंप पुलिस स्टेशन द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। जांच से पता चला है कि नए लड़ाकू पैटर्न की वर्दी की अवैध बिक्री का एक बड़ा रैकेट खुले बाजार में चलाया जा रहा है। इसमें नई दिल्ली और राजस्थान के लोगों की संभावित संलिप्तता है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version