पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कांग्रेस सरकार ने किसानों की हालात बद से बदतर कर दी है

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार किसानों पर किये जा रहे अत्याचार को लेकर तंज कसा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आयी है तब से किसानों पर नए-नए प्रकार के अत्याचार के प्रहार करते आयी है प्रदेश का ग्रामीण क्षेत्र बिजली अव्यवस्था का शिकार हो रहा है किसानों  ने अभी तक लगभग 55 हजार से अधिक सिंचाई पम्पों के कनेक्शन का पैसा जमा कर चुके है पर वे सिंचाई में उपयोग नही कर पा रहे है 1000 से अधिक ट्रांसफार्मर जले गए है जिसको ये सरकार मरम्मत कराने के स्थिति में भी नहीं है बचे ट्रांसफार्मरों में ओवर लोड होने के किसानों को सही तरह से बिजली नहीं मिल पा रही है जिसके कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे है इसके साथ ही.लगभग 1 लाख 5 हजार किसानों का पम्प कनेक्शन लंबित है इसे भी जनविरोधी कांग्रेस सरकार नहीं दे पा रही है जिसके कारण किसानों में काफी आक्रोश है जिसके चलते वाद विवाद की स्थिती बन रही है किन्तु इन सब से”भ्रष्टाचार में लिप्त इस कांग्रेस सरकार”को कोई सरोकार नहीं उन्हें केवल किसान हितैषी होने का ढोंग रचने आता है किसानों को केवल अंधेरे में रखने का काम इस सरकार ने किया है पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि पिछले पांच सालों में भूपेश सरकार ने प्रदेश के विद्युतीकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है बल्कि उमकी नीतियों कि वजह से विद्युत कटौती कि समस्या को बढ़ावा मिला है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कभी सरपल्स स्टेट कहलाता था जहाँ किसी भी प्रकार की कटौती नही होती थी भूपेश सरकार के कुनीतियों के कारण पम्पों  के कनेक्शन मे शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक कटौती हो गयी है और ये बिजली के अव्यवस्था का शिकार पूरे प्रदेश के किसान भाइयों एवं आमजनों को झेलना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के हित में सही निर्णय नहीं ले पाने एवं उनकी कुनीतियों से प्रदेश आज कर्ज के बोझ में पूर्ण रूप से डूब चुका है और हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्थिक स्थिति को गर्त में पहुंचाने का कार्य ये कांग्रेस सरकार द्वारा अंजाम दिया गया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तत्काल ही इस पर कार्यवाही करनी चाहिए और ट्रांसफार्मरों का जल्द से जल्द मरम्मत कराना चाहिए किन्तु अब किसानों न भी अपना मन बना लिया है कि इस विधानसभा चुनाव 2023 में उखाड़ फेकने का।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version