गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में इस वर्ष धान की रिकार्ड खरीदी की गई है। राज्य में 145 लाख टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य और राज्य सरकार के उपार्जन मूल्य में अंतर की राशि का भुगतान किसानों को शीघ्र करने के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत 12 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान अनुपूरक बजट में किया गया है। यह राशि जल्द ही किसानों को दी जाएगी। विधायक रोहित साहू ने कहा कि किसानों ने हित में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा संवेदनशील पहल करते हुए धान खरीदी की तिथि 31 जनवरी को बढ़ाकर 04 फरवरी की गई जिसके कारण छत्तीसगढ़ के रिकार्ड संख्या में अधिकाधिक किसान अपना धान बेच पाए है। इससे किसान काफी खुश एवं प्रसन्न है।
There is no ads to display, Please add some
