सागर बत्रा

 तिल्दा (गंगा प्रकाश):- राजू शर्मा सभापति जिला पंचायत रायपुर के द्वारा ग्राम पंचायत सरोरा के शँकराचार्य पार्क में आज बोर उत्तखनन किया गया व जल्दी ही पम्प एवं दाऊ डी डी अग्रवाल ने आज पलारी बलौदाबाजार में ज्योतिष पीठधिश्वर जगतगुरु शँकराचार्य स्वामी अविमुकतेश्वरानन्द सरस्वती जी महराज से भेंट कर ग्राम सरोरा में 18 पुराण में से एक पुराण की कथा सरोरा शँकराचार्य पार्क में सुनाने हेतु विनती किया जिसे गुरुदेव ने स्वीकार करते हुये पुराण कथा हेतु तैयारी करने का निर्देश व आशीर्वाद दिया.विदित हो की महराज ने छत्तीसगढ़ में 18 पुराण व 18 उप पुराण की कुल 36 पुराण सुनाने की इच्छा की हैं इसी कड़ी में गुरु परिवार के सदस्यों ने शँकराचार्य महराज से ग्राम सरोरा तिल्दा जिला रायपुर में पधारने हेतु अनुरोध किये है.ग्राम सरोरा के भक्त ब्रम्हलीन गुरुदेव भगवान ज्योतिष एवं द्वारिका शारदा पीठाधिश्वर जगतगुरु शँकराचार्य स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती जी महराज से वर्ष 1985 से दीक्षित हैं व महराज जी द्वारा बताये गए आध्यात्मिक जन जागरण,गौसेवा, गंगा सेवा अभियान के लिए सतत प्रयत्नशील हैं सरोरा के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी गई हैं व् पूरे आयोजन के लिए महराज के कृपा प्राप्त शिष्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रकाश उपाध्याय के निर्देशन में कथा होगी. सरोरा के पूरे आयोजन के प्रमुख की जिम्मेदारी श्री राजू शर्मा, जिला पंचायत रायपुर  सभापति संभालेंगे.उक्त जानकारी सरोरा गुरु परिवार के मिडिया प्रभारी इन्दर कोटवानी,वरिष्ठ पत्रकार ने दी हैं. महराज द्वारा प्रतिदिन सुबह 08 बजे दीक्षा दी जाएगी. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कथा होगी, शँकराचार्य गुरु परिवार के राजू शर्मा,डी डी अग्रवाल राम भरोसा साहू,रामजीवन यदु,संतोष यदु मुकेश अग्रवाल,सुनील वर्मा दिनेश तिवारी,रणछोड़ तिवारी आदि भक्तों ने महराज  के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version