मैनपुर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस नेता लोकेंद्र कोमर्रा ने छत्तीसगढ़ की हित के लिए कार्य कर रही भूपेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए आने की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी जहां भी कार्यक्रम होती है हमारे सारी योजनाओं की जानकारी दे करके आम जनता को अवगत करा रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कार्य कर रही है वह किसी से छुपा नहीं है आत्मानंद स्कूल शिक्षा के लिए सबसे बड़ी महत्वपूर्ण योजना लाई है इस योजना से देहात गांव के गरीब बच्चे भी अच्छे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं यह एक बहुत ही बड़ी पहल है श्री कोमर्रा ने कहा कि किसनों की धान को 20 क्विंटल खरीदी की जाएगी देश में कहीं भी इतनी बड़ी राशि में समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जा रही है यह भी कारगर योजना साबित हुआ कि धान खरीदी किसानों के लिए वरदान साबित हुई गांव के पढ़े-लिखे लोग खेती किसानी की ओर आगे बढ़ रहे हैं पहले खेत में जाने के लिए लोग शर्माते थे। जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है और किसान हित में कार्य कर रही है तो किसान काफी उत्सुक है उसके बाद उनके सारे परिवार भी खुशियों के साथ खेती किसानी करने में हाथ बंटा रहे हैं जिससे अपने किसान परिवार को भी बड़ी सहयोग मिल रही है खेती किसानी की महत्वपूर्ण अब समझ आ रहा है कि किस तरह से उपज किया जाता है और किसान हित में हमारी कांग्रेस की सरकार कार्य कर रही है जिससे अनेक योजनाओं से लाभांवित हो रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


