गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता ने जिले के कृषि पंप उपभोक्ता अपने नलकूप कनेक्शनों में केपिसिटर लगाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रबी फसल में सिंचाई के लिए अत्यधिक पानी की आवश्यकता के लिए कृषि पंप के लगातार उपयोग से लोड असिमित रूप से बढ़ जाती है। इसके लिए विद्युत पंपों में पर्याप्त क्षमता का केपीसिटर लगाने की आवश्यकता होती है। केपिसीटर नहीं लगाने से वोल्टेज ड्राफ्ट होता है तथा मोटर अधिक करेंट लेती है, जिससे मोटर की पानी निकालने की क्षमता अधिक हो जाती है तथा जलने की संभावना बढ़ जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अपने स्तर पर संभव प्रयास कर रही है। जैसे नया उपकेन्द्रों की स्थापना, ट्रांसफरों की क्षमता वृद्धि, उपकेन्द्रों में कैपिसीटर बैंक की स्थापना की जा रही है। उन्होंने किसानो से कहा है कि पंप की क्षमता 3 एचपी पावर तक 1 केव्हीएआर, 3 से 5 एचपी तक 2 केव्हीएआर, 5 से 7.5 एचपी तक 3 केव्हीएआर एवं 7.5 से 10 एचपी तक 4 केव्हीएआर का कैपिसीटर लगवाये, जिससे विद्युत पंपों में पर्याप्त क्षमता बनी रही।
कृषि पंप उपभोक्ता अपने नलकूप कनेक्शनों में कैपिसीटर लगाने की अपील
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



