फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माखन लाल ध्रुव सरपंच ग्राम बोरीद महेश सोनी उप सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र फिंगेश्वर के अधिष्ठाता डॉ निरंजन खरे के मार्गदर्शन में सह प्राध्यापक, डॉ सी आर नेताम रावे समन्वयक, डॉ लेखराम कंवर, डॉ ओमेश ठाकुर, डॉ पायल जयसवाल, डॉ सौरभ पद्मशाली, डॉ सुमन रावते ,सत्येन्द्र पाटले डॉ अविनाश गौतम डॉ देवेंद्र कुमार देवांगन डॉ अशोक कुमार कोसरिया डॉ कुंतल साठकर व सुश्री विभा चंद्राकर की उपस्थिति में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों भूपेंद्र कुलदीप फलेश्वर यश महेश प्रज्ञा प्रियंका एवं पंकज द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे प्रगतिशील किसान बंशीलाल द्वारा किए जा रहे जैविक कृषि की जानकारी देते हुए इसकी महत्ता भी बताई गई। उक्त कार्यक्रम में किसानों के साथ साथ बढ़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवम बच्चे भी उपस्थित रहें।
There is no ads to display, Please add some
