फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य दीपक शुक्ला एवं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव ने भगवान श्री कृष्ण की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पूजाअर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नन्हे मुन्ने भैया बहनों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की झांकी के रूप में तैयार होकर आए हुए झांकी पूजा किया गया। इसके पश्चात बजा गाजे के साथ पूरे नगर में भगवान श्री कृष्णा .राधा गोपियों की टोली के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया गया। जहां नगर में चौक चौराहों पर नगर वासियों द्वारा मटकी बाध कर रखे हुए थे जिनको विद्यालय के भैया द्वारा झांकी के रूप में मटकी फोड़े हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव की बधाई देते हुए भगवान श्री बालाजी मंदिर से विद्यालय की और वापस प्रस्थान किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य दीदीया एवं भैया बहन उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
