गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रू. की कटौती किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम घटाकर हमारी बहनों, बेटियों, माताओं को बहुत बड़ा उपहार दिया है। इससे देश के 33 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ता परिवारों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन बांटने का फैसला भी लिया है। जिससे देश की निर्धन वर्ग की महिलाओं को धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति मिलेगी और वह बेहतर माहौल में रसोई तैयार कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने हमेशा गरीब कल्याण एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया है। उज्जवला योजना का लाभ पूरे देश की महिलाओं को मिले इसके लिए सभी महिलाओं को गैस सिलेंडर का वितरण भी किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को मोदी सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। राज्य में 59 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। लगभग 34 लाख उज्जवला योजना हितग्राहियों को दोहरा लाभ मिला है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि उज्जवला हितग्राहियों को केन्द्र सरकार पूर्व से ही सब्सिडी दे रही है ताकि गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ ना पड़े। मोदी जी ने उज्जवला योजना के हितग्राहियों सहित सभी रसोई गैस उपभोक्तओं को उपहार दिया है।
There is no ads to display, Please add some
