गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।नगर पंचायत फिंगेश्वर में विश्वकर्मा योजना अंतर्गत स्व सहायता समूह के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाने विभिन्न वार्डो में विशेष जागरूकता लाने की पहल की गई है। इस बेहतर योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में फिंगेश्वर नगर पंचायत अंतर्गत च्वॉईस सेंटर के संचालकों ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ी जानकारियों को महिलाओं के बीच साझा किया गया है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि पी. एम. विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार छोटे रूप में व्यवसाय करने वाले विश्वकर्मा भाई बहनों को 01 लाख रुपए का लोन दे रही है। जिसे 18 महीनों में 5 प्रतिशत ब्याज दर से दिया जा रहा है। इसके अलावा 2 लाख रुपए तक का लोन 30 महीनों में 5 प्रतिशत ब्याज दर से दे रही है। इसके अलावा 15 दिनों का व्यवसाय करने के प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। विश्वकर्मा योजना में विभिन्न कार्य सम्मिलित है। इसके ऑनलाइन फार्म का आवेदन करने के लिए च्वॉइस सेंटरों में संपर्क किया जा सकता है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत नगर के किसी भी चॉइस सेंटर के माध्यम से पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को सहायता के लिए संचालित केंद्रीय योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं, इस योजना के तहत कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथोड़ा बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई, झाडू बनाने का काम करने वाले, पारंपरिक गुडिया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी और मछली का जाल बनाने वाले महिला पुरुष अपना आवेदन निकटतम चॉइस सेंटर के माध्यम से कर सकते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों को पहले काम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 15000 रुपए तक का सामान एवं अपने काम को बढ़ाने के लिए एक लाख रुपए तक का लोन भी दिलाया जाएगा।
केन्द्र सरकार की विश्वकर्मा योजना को घर.घर पहुंचाने के निर्देश च्वॉइस सेंटरों में ऑनलाइन पंजीयन शुरू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




