बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं  अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 26.08.2023 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि 26-27.08.2023 की दरम्यानी रात में कुछ बड़े एवं शातिर शराब तस्कर लग्जरी कारों के माध्यम से जिले के पलारी, लवन क्षेत्र होते हुए भारी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा शराब की तस्करी करने वाले हैं*। साथ ही सूचना में यह भी बात पता चली कि यह शराब तस्कर बहुत ही खतरनाक किस्म के हैं। वाहन का पीछा करने पर या रूकवाने पर वाहन सीधा किसी भी आदमी के ऊपर चढ़ा देने में भी यह शराब तस्कर थोडा भी नही हिचकते एवं बहुत ही तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर विभिन्न इलाकों में एमपी शराब की तस्करी करने में माहिर है। इस शराब तस्करी को रोकना तो महत्वपूर्ण था ही साथ ही कार्यवाही में लगे पुलिस टीम की सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा था। *उक्त सूचना पर थाना लवन एवं पलारी की अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा दो अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी किया गया।

. थाना लवन में थाना प्रभारी के रूप में  केसर पराग बंजारा के पदस्थापना के बाद शराब तस्करों की नींद हराम है  लगातार थाना प्रभारी के नेतृत्व में प्र.आर. भारत भूषण पठारी, धनंजय यादव, अजय अंचल, परमानंद रथ, आरक्षक अजय बंजारे, भूपेंद्र गुप्ता, रवि सिदार, दिनेश साहु, सुरज बंजारे एवं बहुर सिंह की टीम द्वारा ग्राम अमलकुंडा के पास नाकाबंदी किया गया। पुलिस टीम द्वारा इन तस्करों की चालाकी से वाकिफ होते हुए नाकाबंदी करने के लिए लकड़ी के बड़े-बड़े गोलों को उपयोग में लाया गया। जैसे ही तेज रफ्तार Rexton कार क्र. MP33 MB 0033 आगे बढ़ रही थी वैसे ही पुलिस टीम द्वारा बहुत ही सूझबूझ का परिचय देते हुए लकड़ी के बड़े गोलों को वाहन के सामने रख दिया गया, जिससे तस्करों को अपना कार मजबूरन रोकना पड़ा। इस दौरान कार में बैठा हुआ एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। तत्पश्चात लवन पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार को घेरकर शराब तस्करों को तत्काल अभिरक्षा में लिया गया। कार की चालक सीट में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम आनंद केरकेट्टा तथा उसकी बगल में बैठा हुआ व्यक्ति ने अपना नाम रोशन साहू दोनों निवासी जिला दुर्ग बताया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा Rexton कार क्र. MP33 MB 0033 को अपने कब्जे में लेकर सुक्ष्मतापूर्वक कार का निरीक्षण किया गया, जिसमें पुलिस टीम को कार में कुल 47 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक में 50 पाव कुल 423 लीटर मिला, जिसे कार सहित विधिवत जप्त किया गया है। जप्त शराब का बाजार मूल्य ₹2,58,500 है। पुलिस द्वारा कार के माध्यम से शराब की तस्करी करने वाले दोनों आरोपियों को धारा 34(02),36,59(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version