कैट की राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल की दो दिवसीय मीटिंग संपन्न हुई :- अमर पारवानी 

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश):- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल की दो दिवसीय मीटिंग 24-25 अगस्त को होटल सायाजी रायपुर में संपन्न हुई जिसमें देश के लगभग 27 राज्यों के 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी नेताओं ने भाग लेकर देश भर के व्यापारियों के व्यापार में टेक्नोलॉजी के ज़रिए किस प्रकार से वृद्धि की जा सकती है पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य के लिए रणनीति तय की गई इस दो दिवसीय मीटिंग में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी को केंद्र सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर देश भर के व्यापारी नेताओं ने ज़बरदस्त स्वागत किया गया कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खण्डेलवाल ने बताया की मीटिंग में कम नकदी वाले व्यवसाय के लिए आवश्यक तैयारी और इंटरनेट धोखाधड़ी के लिए सावधानियां व्यापारियों के लिए डेटा भंडारण और इसकी सुरक्षा क्यों महत्वपूर्ण है व्हाट्सप बिजनेस ऐप का उपयोग करके बिजनेस कैसे बढ़ सकता है व्यापारियों की आय कैसे बढ़ाई जा सकती है हाल ही में पारित मध्यस्थता कानून और व्यापारियों के लिए इसके फायदे और मध्यस्थता कानून में व्यापार संघों की महत्वपूर्ण भूमिका एमएसएमई कानून के तहत बकाया राशि की वसूली और उद्यम आधार के अन्य लाभ महिला स्वस्थ-परिवार समृद्ध और वित्तीय साक्षरता एवं महिलाओं का सशक्तिकरण महिलाओं को बिजनेस बैक ऑफिस सौंपना और उन्हें बिजनेस की मुख्यधारा में लाना में आदि पर चर्चा की गई भरतिया एवं खण्डेलवाल ने बताया की व्यवसाय विकास में सोशल मीडिया का उपयोग मौजूदा व्यापार का उन्नयन आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण सरकार द्वारा प्रचारित व्यापार में बीआईएस और अन्य मानकों की भूमिका युवाओं को पारिवारिक व्यवसायों में बनाए रखना व्यापार में बीमा की आवश्यकता जीएसटी खाद्य सुरक्षा अधिनियम एकाधिक लाइसेंस और राष्ट्रीय अभियान के लिए आक्रामक रणनीति पर काम करने पर भी विस्तार से बातचीत हुई कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया की एमसीडीएक्स की कार्यप्रणाली के बारे में शिक्षा एवं जागरूकता महिलाओं और व्यापारियों के बीच व्यापार नेटवर्किंग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित करना ग्राहकों को बनाए रखने के लिए आचार संहिता और नैतिक मूल्यों का पालन करना आवश्यक है प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों से वित्त के लिए पात्र कैसे बनें पर भी विचार हुआ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version