सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। जिले के भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के कैबिनेट मंत्री बनने की खबर सुनते ही लोगों में काफी उमंग देखा गया और मंत्री बनने के बाद जब रायपुर से अपने गृह निवास बीरपुर के लिए रवाना हुए तो जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तो वही अलग ही अंदाज में मंत्री लक्ष्मी राजवाडे के गृह निवास एवं आसपास के ग्रामीणों ने मंच पर पंडाल सजाकर पूरे लोग स्वागत के लिए देर रात तक इंतजार किये। जब देर रात उनकी काफिला वहां पहुंची तो ग्रामीणों ने शुआ-शैला पटाखे फोड़ नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। एक बुजुर्ग ने तो यहां तक कह दिया कि बीरपुर को एक सौभाग्य प्राप्त हुआ है मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मंत्री बनने से आज वीरपुर को पूरे प्रदेश में जाना जाएगा। और अपनों के बीच इस तरह से स्वागत हुआ तो मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं उनके पति ठाकुर राजवाड़े भावुक हो गए और पूरे जनता का आभार जताया। सभी से गले मिलकर और बड़ों का आशीर्वाद लिया। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। तब कार्यक्रम के अंत मे आसपास के ग्रामीणों ने उनका घर तक छोड़ा। क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को मंत्री बनाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें पूरी हुई। मंत्री पद को लेकर पूरे संभाग में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन का आभारी हूं जिन्होंने मुझे मंत्री पद सौपा है। संगठन की ओर से सौंपे गए दायित्व का पूरे निष्ठा से निर्वहन करूंगी और मंत्री बनना इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। मोदी की गारंटी का प्रतिफल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनी है। प्रधानमंत्री की चार गारंटी को पूरा किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश में 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात, 3100 की धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक विवाहित महिलाओं को 12000 सालाना, 2 साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर सुशासन दिवस के दिन किसानों के खाता में डाला जाएगा। |
कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात प्रथम आगमन पर गृह निवास बीरपुर में हुआ भब्य स्वागत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



