चिलपुटी निवासी 4 आरोपी राजेश कुमार, नमाजी मंडावी, साधुराम सोरी एवं बंसीलाल को भेजा गया जेल

कोंडागांव (गंगा प्रकाश)– दिनांक 26.01.2023 को प्रार्थीया/पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.01.2023 के रात्रि देवडोबरा का रहने वाला राजेश सोरी ने शादी कार्यक्रम में जाना है कहकर पीड़िता को अपने मोटरसाइकिल से देवडोबरा ले गया। ग्राम देवडोबरा में आरोपी राजेश ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने खेत ले गया और उसे बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया। अगले दिन राजेश सोरी ने गांव के अपने 3 अन्य साथी नमाजी, साधु एवं बंशी को भी वहां बुलाया। जिन्होंने भी पीड़िता के साथ अनाचार किया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी की रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 35/2023, धारा 342,376(घ),506, 34 भादवी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया गया।

जिले में सामूहिक अनाचार जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु एडिशनल एसपी सोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी कोंडागांव निमीतेश सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम गठित कर संभावित स्थानों पर रवाना किया गया। टीम द्वारा ग्राम चिलपुटी, देवडोबरा पारा में घेराबंदी कर सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 27.01.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय के आदेश से सभी 4 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. राजेश कुमार सोरी पिता सुकटू, उम्र 21 वर्ष।

2. नमाजी मंडावी पिता सुदरन, उम्र 21 वर्ष।

3. साधु राम सोरी पिता लछिमनाथ नाथ, उम्र 21 वर्ष।

4. बंशीलाल कोर्राम पिता सोनू राम उम्र 24 वर्ष।

 सभी निवासी ग्राम चीलपुटी, देवडोबरा पारा थाना व जिला कोंडागांव।

 संपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी कोंडागांव निमीतेश सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोंडागांव निरीक्षक भीमसेन यादव, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मुकेश शर्मा, निरीक्षक प्रहलाद यादव, उपनिरीक्षक कैलाश केशरवानी, उप निरीक्षक नमिता टेकाम, सहायक उपनिरीक्षक लोकेश नाग, प्रधान आरक्षक संतु राम मरकाम, नरेंद्र देहारी, रघुनाथ भदौरिया, ऋतुराज सिंह एवं आरक्षक, जितेन्द्र मरकाम व संतोष कोडोपी की सराहनीय भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version