कोंडागांव(गंगा प्रकाश)- 2 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान ने कहा बस्तर संभाग क़े नगरनार स्थित स्टील प्लांट का उद्घाटन करने आ रहे हैँ मोदी जी हम इस निजीकरण क़े विरोध मे बस्तरवासियों क़े साथ हैँ यहाँ क़े आदिवासी पिछड़ा वर्ग एससी वर्ग क़े कोई भी सामाजिक लोग नहीं चाहते इसका निजीकरण हो बल्कि हम चाहते हैँ नगरनार स्टील प्लांट का मुख्यालय हैदराबाद मे नहीं बल्कि हमारे बस्तर मे हो ताकि हमारे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।हम निजीकरण क़े खिलाफ हैँ हम बस्तरवासियों क़े साथ इस तरिके का छलावा हम बर्दास्त नहीं करेंगे इसी क़े विरोध मे मंगलवार को कोंडागांव पूर्णतः बंद रहा सुबह से ही जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दिवान की अगुआई मे कॉंग्रेसियों ने शहर मे बंद कराने निकले सम्पूर्ण शहर बंद रहा गुमटी ठेला जहाँ खुला भी दिखा तो हाँथ जोड़ते आगे बढ़ते गए।बंद क़े दौरान कांग्रेस क़े पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some
