गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कोपरा से भेंडरी पहुँच मार्ग में छह माह पूर्व हुए डामरीकरण के बाद अब उसके दोनों किनारे पाई विस्तार का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। कार्य प्रगतिरत रहने के दौरान लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एवं इंजिनियर के साथ जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने निरिक्षण करते हुए इसकी पूर्णता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कोपरा से होकर ग्राम भेंड्री पहुंच मार्ग में पूर्व में पाई के मिट्टी कटाव होने के कारण यह मार्ग कई वर्षों से सकरा होते जा रहा था। फसल कटाई के दिनों में हार्वेस्टर व ट्रैक्टर के अधिक आवागमन होने के कारण आने जाने वाले लोगों को भी अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता था व कई प्रकार की घटना दुर्घटनाएं भी घटित होते रहती थी इन सारी समस्याओं को पूर्ववर्ती सरकार को अवगत कराकर रोड मरम्मत व पाई को चौड़ीकरण करने का मांग किया गया था जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा छह माह पूर्व डामरीकरण व मरम्मत कार्य तथा वर्तमान में पाई विस्तार कार्य किया गया। निश्चित ही इन कार्यों से कोपरा भेंड्री, पंडरीतराई, रवेली, लोहरसी के किसानों और ग्रामीणों को राहत प्राप्त होगा।
There is no ads to display, Please add some


