उत्तर बस्तर कांकेर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के विकासखण्डों में जिला कोषालय द्वारा लंबित पेंशन प्रकरणों के समाधान के लिए पेंशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उप कोषालय कार्यालय कोयलीबेड़ा में पेंशन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 04 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें नॉमिनी द्वारा ओपीएस विकल्प प्रस्तुत किया गया था, जिसका प्रकरण तैयार करने संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा जिला कोषालय प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बीईओ कोयलीबेड़ा के एक प्रकरण में जीपीएफ फाइनल पेमेंट में ऋणात्मक शेष संबंधित समस्या का निवारण पश्चात् कोषालय मे बिल प्रस्तुत करने कहा गया है। बीईओ अंतर्गत एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का अपने बच्चों के साथ संयुक्त खाता होने के कारण प्रकरण तैयार नहीं किया गया था जिसका खाता पृथक कर प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही सेवानिवृत्त पूर्व पेंशन प्रकरण की तैयारी करने विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ए.एस. पैकरा, जिला कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
